रिपोर्ट अशरफ आदिल 

फूलपुर।फूलपुर में नवी मोहर्रम की रात से ही कस्बे के विभिन्न मोहल्ला में ताजिया निकला ,भोर में हवेली मुल्लाना में लोगों ने इमाम हुसैन वा उनके 72 साथियों को करबला में शहीद कर दिया गया था। गम में हवेली में अंगारा का मातम किया।

दसवीं मोहर्रम में फूलपुर के कस्बे के अलावा कई गावों से ताजिया निकाली गई।

फूलपुर कस्बे के विभिन्न मोहल्ला मुल्लाना,हवेली ,कोहना, कैथाना, नई बस्ती, छेड़ी का पूरा, जाफर गंज आदि से ताजिया निकाली गई।

10वीं मोहर्रम यानी आशूरा के दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को कर्बला में शहीद कर दिया गया था रिवायत में है कि इमाम हुसैन अपने खानदान के लोगों समेत 72 साथियों के साथ हज के लिए मक्का गए थे वहां के हालात ठीक नहीं थे उस पवित्र जगह पर खून खराबा ना हो इसलिए वह पलट गए और लौटकर इराक की ओर जा रहे थे इसके बाद उनका काफिला कर्बला के पास पहुंचा जहां यजीदी फौज ने उन्हें घेर लिया मोहर्रम की दूसरी तारीख से ही उनको कर्बला में रोक दिया हुसैन का इरादा जंग का नहीं था पर यजीद की फौज मनमानी कर रही थी यजीद चाहता था कि इमाम हुसैन उसके हाथ पर बैय्यत कर ले बैय्यतका अर्थ होता है अपनी मर्जी को दूसरे के हाथ पैर रख देना पर इमाम हुसैन ने यजीद के सिपहसालार को साफ कह दिया कि यजीद सही हुक्मरान नहीं है और बैय्यत करने से इनकार कर दिया यजीदी फौजों को लगने लगा कि इमाम हुसैन बैय्यत नहीं करेंगे इसके बाद वह जंग पर उतारू हो गए,सातवी मोहर्रम से नहरें फरात से पानी पर रोक लगा दिया था इमाम हुसैन ने जंग की पहल नहीं की, दसवीं मोहर्रम को यजीदी लश्कर के साथ उनकी जंग हुई और इमाम हुसैन के साथ 72 साथियों की शहादत हो गई,रिवायत में है कि हुसैन से सर कटा दिया लेकिन गलत का साथ नही दिया।।

फूलपुर कस्बे में 10वीं मोहरम को सभी ताजिया हवेली में इकट्ठा हुई वहां से लगभग तीन बजे सभी ताजिया मोहल्ला शुक्लाना, जाफरगंज ,इस्माईलगंज, बरई टोला, दुनियागंज, जमीलाबाद पूरा अच्छाई सिकंदरा रोड होते हुए कर्बला पर पहुंचे।

मोहल्ला इस्माईलगंज में इमाम हुसैन की शहादत पर लोगों ने जंजीरा का मातम किया अंजुमन के लोगों ने नोहे पढ़े या अली या हुसैन का नारा लगाते रहे ,जुलूस के आगे अब्दुल सत्तार के करतबाजों ने लाठी डंडे का खेल दिखाया । रास्ते भर लोग लंगर करते रहे।

सभी ताजिया करबला पहुंचा वहां पर लोगों ने रोजा खोला ,इमाम हुसैन की शहादत पर लोग नवी और दसवीं मोहर्रम को रोजा रखते हैं उसके बाद करबला में फूलों को दफनाया गया।

फूलपुर के मोतवल्ली ब्लागत हुसैन की अगुवाई में जुलूस सम्पन्य हुआ।

जुलूस को प्रशासन ने मुस्तैदी से सकुशल संपन्न कराया।जुलूस में जलालत हुसैन,बदरूल हसन, रिजवान जैदी,मुमताज अहमद, खुर्शीद अकरम,अब्दुल्लाह मेंहदी,सैय्यद इखलाक अहमद, मंसूर आलम इलियास अहमद, सभासद प्रतिनिधि मो अरशद दानिश, सेराज अंसारी सभासद, इस्लाह अहमद उर्फ बबलू सभासद ,खुर्शीद अकबर , मो इमरान आमिर,खुर्शीद असलम , शरिक,असीम, शारिब, नवाज, सभी मुहल्ले के ताजियादार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *