वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी के अध्यापक परिषद के चुनाव हेतु निर्वाचन अधिकारी प्रो कमला कांत त्रिपाठी ने बताया कि

अध्यापक परिषद के आम सभा की बैठक 16 जुलाई 2024 को सम्पन्न हुई।

बैठक में लिए गये निर्णय के परिप्रेक्ष्य में अध्यापक परिषद के चुनाव की अधिसूचना जारी की गयीं।

*1*-अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन-24 जुलाई 2024 को शाम 04.00 बजे तक।

*2*-मतदाता सूची पर आपत्ति एवं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन-25 जुलाई 2024 सायं 03.00 बजे तक।

*3*- नामांकन- 26 जुलाई 2024 को मध्याह्न 12.00 से सायं 03.00 बजे तक।

*4*- वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन-26 जुलाई 2024 सायं 04.00 बजे।

*5*- नामांकन वापसी- 27 जुलाई 2024 को मध्याह्न 12.00 से 02.00 बजे तक।

*6*. अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन- 27 जुलाई 2024 को सायं 04.00 बजे तक।

*7*- मतदान – 29 जुलाई 2024 को अपराह्न 11.00 बजे से 02.00 बजे तक।

*8*- मतगणना- 29 जुलाई 2024 को मतदान के बाद किया जाएगा।

निर्वाचनाधिकारी प्रो. कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि निर्वाचन के कार्य में सहयोग के लिए प्रो. राजनाथ , विभागाध्यक्ष सामाजिक विज्ञान विभाग व डॉ. दुर्गेश पाठक,न्याय विभाग को सहायक निर्वाचनाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *