वाराणसी।श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी परिवार ने बैठक में पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि रविवार को IMA लहुराबीर में आयोजित कार्यक्रम हृदय में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मेदान्ता हॉस्पिटल गुड़गाँव के हृदय रोग विशेषज्ञ एवं वाइस चेयरमैन डॉक्टर संजय जी मित्तल की गरिमामयी उपस्थित होगी । मुख्य अतिथि हृदय रोग के ऊपर परिचर्चा करेंगे एवं जनता द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी देंगे । कार्यक्रम में डॉक्टर सपना मित्तल डायरेक्टर ESIC हॉस्पिटल वाराणसी की भी उपस्थिति रहेगी । बतौर विशिष्ट अतिथि आयुष मंत्रालय के मंत्री डॉक्टर दयालु गुरु की भी उपस्थिति सम्भावित है साथ ही काशी के कई गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रहेगी ।

हृदय कार्यक्रम में जागरूकता के साथ साथ रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान भी किया जाएगा । हृदय कार्यक्रम शाम 4 बजे आहूत है एवं रक्तदान प्रातः 10 बजे से आयोजित है ।

बैठक में मंच महामंत्री सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, हृदेश अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, अमन अग्रवाल एवं अन्य कई लोगों की उपस्थिति हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *