
वाराणसी।वृक्षारोपण का प्राचीन काल से ही माना जाता रहा है। हिंदू धर्म में वृक्षों को देवताओं का स्थान दिया गया है। पेड़-पौधों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। वे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि हमारे पर्यावरण को भी स्वच्छ और स्वस्थ बनाते हैं।
उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय मे आज “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” ज़न अभियान 2024 के अंतर्गत वृहद् वृक्षारोपण कर बतौर अध्यक्ष कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो• शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमें अपने घर एवं आसपास को हरित और स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि _”पेड़ लगाओ – पेड़ बचाओ”_ अभियान का उद्देश्य वृक्षारोपण को बढ़ावा देना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।आज के दिन हम सभी संकल्प लें और अपने गृह अथवा आसपास वातावरण को हरित और स्वच्छ बनाने में योगदान करें।
कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि आज वेद के आचार्यों एवं विद्यार्थियों के द्वारा सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान वातावरण में वृहद् वृक्षारोपण कर वेद शास्त्रों के महत्व और योगदान पर एक संदेश भी है।वेदों में वृक्षारोपण के महत्व को पुत्र से तुलना की गई है।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में संयोजक एवं प्रभारी उद्यान डॉ पद्माकर मिश्र ने माल्यार्पण कर कुलपति का स्वागत और अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलसचिव प्रो हीरक कांत चक्रवर्ती,निदेशक प्रकाशन डॉ पद्माकर मिश्र,प्रो महेंद्र पाण्डेय, प्रो राघवेंद्र जी दुबे,
डॉ विजय कुमार शर्मा,जनसम्पर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र,प्रभुनाथ यादव, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
