वाराणसी। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान तहत शनिवार को डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन गोसाईंपुर में छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए। पौधरोपण अभियान की शुरुआत गोसाईपुर के ग्राम प्रधान जयप्रकाश मौर्य नें आम का पौधा लगाकर किया। प्रबंधक नागेश्वर सिंह सहित शिक्षकों नें अशोक, अर्जुन, जामुन, अमरुद सहित दर्जनों पौधों को महाविद्यालय परिसर के खाली स्थान पर लगाकर उनके संरक्षित करने का शपथ लिया। प्रशासक संजीव सिंह नें समस्त छात्र छात्राओं को एक पौधा अपने माता पिता के नाम पर लगाने एवं उन्हें बचाने के उपाय करने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ सुनील मिश्रा नें छात्रों को पौधरोपण अभियान के अंतर्गत गांव के प्रधान के साथ मिलकर आसपास के खाली स्थानों पर भी पौधारोपण के लिए पौधे बाँटे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ सुनील सिंह, डॉ ओमकार सिंह, संजय उपाध्याय, डॉ प्रवीण पांडेय, डॉ धनंजय सिंह, डॉ विंदू सिंह, डॉ प्रज्ञा मिश्रा, डॉ परमानंद, जॉन अगस्टीन, अनुराग त्रिपाठी, सूरज, रामलाल मौर्य सहित के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक एक पौधा रोपण कर उसकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *