वाराणसी । रविवार, डोमरी (पडाव) रामनगर, स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय तथा बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के प्रांगण में श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया।

महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पांडेय, पूर्व कुलपति- जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया, उत्तर प्रदेश तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी द्वारा गुरुजनों तथा पूर्वजों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा भजन एवं गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं का चंदन लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर सबको प्रसाद वितरित किया गया।

इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक महोदया द्वारा महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित स्वागत कक्ष का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया।

श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम में महाविद्यालय तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक -शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *