वाराणसी। संत रविदास पार्क नगवा लंका स्थित श्री दुर्गा मातृ छाया शक्तिपीठ में दो दिवसीय से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मे रविवार को सुबह देवी उपासिका साध्वी गीताम्बा तीर्थ ने अपने गुरु के चरण पादुका का विधि विधान से पूजन अर्चन किया।

इसके बाद साध्वी गीताम्बा तीर्थ का पूजन अर्चन करने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। दूर-दूर से आए भक्तों ने विधि विधान से देवी उपसिका का पूजा अर्चन किया। भक्तों ने चरण धोकर एवं आरती कर अपने गुरु का आशीर्वाद लिया ।

पीठ में चल रहे रहे अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। इसके इसके बाद दंडी सन्यासियों एवं गृहस्थो का भंडारा हुआ। जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।

इस अवसर पर साध्वी गीताम्बा तीर्थ ने कहा कि अंधकार से प्रकाश का रास्ता बताने वाला एकमात्र गुरु ही है वही भवसागर से पार कराता है ।सच्चा गुरु वही होता है जो अपने शिष्य को भगवान के चरणों में लगाकर उसकी सदगति प्रदान करें। इस अवसर पर काफी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *