वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगतगुरु साईं मां लक्ष्मी देवी मिश्रा जी के हरिश्चंद्र घाट मार्ग स्थित शक्तिधाम आश्रम में रविवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रात काल से रात्रि पर्यंत तक अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रातः काल महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वरानंद जी महाराज एवं अनंत दास महाराज जी की उपस्थिति में सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान के वेंकटरमण घनपाठी तथा पंडित सुरेश कुमार शर्मा ने पादुका पूजन का अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया, तत्पश्चात साईं मां की आरती की गई। दोपहर में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अपराह्न में श्री स्वामी नारायणनंद तीर्थ वेद विद्यालय के 51 बटुकों ने वेद पाठ किया । इसके बाद आश्रम की ओर से काशी के मूर्धन्य वैदिक विद्वान एस केदार शर्मा को अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आश्रम के ट्रस्टी अभिनव पांडे ने बताया कि जगतगुरु साई मां लक्ष्मी देवी मिश्रा जी सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए यूरोप, इजिप्ट,कनाडा ,जापान ,अमेरिका सहित विश्व के अनेक देशों में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करते हुए सनातन धर्म की ध्वजा लहरा रही है।

जगतगुरु साई माँ द्वारा भारत राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं अभ्युदय के लिए अनेकों सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा चुके हैं।

सायं आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना अन्येशा दत्त ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।उसके बाद सुप्रसिद्ध लोक गायिका सुमन अग्रहरि ने अपने ग्रुप के साथ गुरु को समर्पित सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की।

सुमन अग्रहरि के साथ तबले पर मोती लाल शर्मा, पैड पर सुधांशु शेखर एवं बैंजो पर सुरेश जी ने संगत की। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आश्रम के डेविड ओग्रेडी, प्रवीण खत्री , अरुण यादव शुभंकर पांडे,सहज योग साधिका वर्षा प्रधान, हरिनारायण शारदा, कविश आहूजा, वी वी सुंदर शास्त्री, रोहिताश्व वर्मा,पंडित प्रकाश मिश्रा, डॉ अजय मौर्या, वैभव मिश्रा,वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज सिंह ,शंकर बोस, असित दास ,देवाशीष दास ,नारायण चटर्जी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *