वाराणसी।नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक नीरज मिश्रा का विदाई समारोह कार्यक्रम चेतगंज स्थित मुख्यालय पर सम्पन्न हुआ। जिसमे समस्त डिवीजनल वार्डन, डिप्टी डिवीजनल वार्डन, घटना नियंत्रक अधिकारी, ऑफिसर स्टॉफ वार्डन, पोस्टो के पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन, अग्नि शमन दल एवं प्राथमिक चिकित्सा के सदस्य गण उपस्थित रहे। ज्ञातव्य हो कि नीरज मिश्रा बनारस मे लगातार पांच साल तक रहे, यहा तक पंडित दिन दयाल नगर का काम भी देखते थे। उनको प्रयाग राज मे स्थानांतरित कर दिया गया । बनारस के सेंट्स जांस स्कूल मे पढे लिखे , सर्वदा हंस मुख नागरिक सुरक्षा का कमान संभालते हुए प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर रहे हैं । कार्यक्रम में सदस्यों ने माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *