उप नियंत्रक ने अपने कार्यकाल के रोचक संस्मरणों को किया साझा 

वाराणसी। चेतगंज स्थित नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय में रविवार को लोकप्रिय उप नियंत्रक नीरज मिश्रा का प्रयागराज तबादला होने पर वार्डेन और स्वयंसेवकों ने भावभीनी विदाई दी। सभी छह प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन/डिप्टी डिवीजनल वार्डेन ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी।

उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने पांच वर्ष के कार्यकाल के रोचक संस्मरणों को साझा किया। उन्होंने सभी के द्वारा दिए गए सम्मान और सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल ने उप नियंत्रक श्री मिश्रा के कार्यकाल की चर्चा करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि स्टाफ आफिसर (नगर) अंकुर चड्ढा ने नीरज मिश्रा के पांच साल के कार्यों की सराहना करते हुए लोकप्रिय अधिकारी बताया। कहा कि इनके कार्यकाल में नागरिक सुरक्षा ने प्रशासन में गहरी पैठ बनाई है। कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन समेत सभी छह प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन ने उप नियंत्रक के कार्यों की प्रशंसा की। संचालन सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,वीवी सुंदर शास्त्री,निधि देव अग्रवाल, कन्हैया लाल यादव,एमपी गुप्ता, ओमप्रकाश श्रीवास्तव,सीबी सिंह, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल,दिलीप कुमार पाण्डेय,विनय कुमार मिश्र,पवन पाण्डेय,अजय श्रीवास्तव,कंचन गुप्ता, गोपाल मुखर्जी, विनय गुप्ता,अश्वनी सिंह,विजय कुमार,अजय यादव, राजेन्द्र प्रसाद, लियाकत अली समेत विभिन्न प्रखंडों के वार्डेन और स्वयंसेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *