रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ /वाराणसी 

 

आजमगढ़।गुरु पूर्णिमा महर्षि महेश योगी आश्रम में बड़े धूमधाम से मनाया गया ।वेद और वैदिक मंत्रों का उच्चारण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

रविवार को शकरकंद गली मीर घाट में महर्षि आश्रम में 121 बटुकों द्वारा गुरु परंपरा पूजन कर महर्षि प्राणीत भवति ध्यान योग का पूर्ण अभ्यास किया गया ।महर्षि संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी द्वारा प्रारंभ किए गए विश्व शांति आंदोलन के 16वें स्थापना दिवस पर संस्था के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने महर्षि आश्रम वाराणसी के कृपा कल्पो पर प्रकाश डालते हुए कहा महर्षि जी ने भावातीत ध्यान योग के प्रचार प्रसार 159 देशो में करने हेतु अपने केंद्र स्थापित किया भारत में गुरुकुल के मध्यम से बटुको को वैदिक शिक्षा प्रसार कर विश्व शांति हेतु यज्ञ अनुष्ठान करने का कल्पना किया।

गुरु पूजन के पश्चात भावातीत ध्यान का अभ्यास चारों वेद का पाठ कर आदि गुरु शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी को याद किया गया ।

कार्यक्रम मे नगर निगम के सभापति नरसिंह दास बाबा, वीरेंद्र श्रीवास्तव राकेश मिश्रा,कृष्ण मोहन शुक्ल अध्यक्ष छात्रसंघ,विपिन गर्ग, सुखेंद्र भार्गव, पवन पटेरिया, रमेश तिवारी, अर्पित शर्मा, आशीष पांडे, आकाश गर्ग, आदि ने उपस्थित दर्ज की । गुरुपर्व का आनंद लिया और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन सह प्रबंधक श्रीमंत केसरी स्वाई जी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *