
वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन के लिए पधारे शिव भक्तों एवं कांवरियों के लिए अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चौक स्थित श्री राधा रमण मंदिर के सामने सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा शिविर में पधारे समस्त शिवभक्तों को सुबह से दोपहर तक फलाहार एवं शुद्ध जल पिला कर उनकी सेवा की गई।
फलाहार वितरण का शुभारम्भ अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल ने किया। बताया कि काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए आने वाले समस्त शिव भक्तों के लिए सावन के पांचो सोमवार को फलाहार और शुद्ध जल का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।
ट्रस्ट संरक्षक एवं श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ने समस्त काशीवासियों एवं अग्र बन्धुओं को सावन में श्री काशी विश्वनाथधाम में दर्शन को पधारे समस्त शिवभक्तों की मंगल कामना के साथ बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। अध्यक्षता प्रद्युम्न अग्रवाल, स्वागत सलिल अग्रवाल, संचालन आमोद अग्रवाल,संयोजन विनय अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, कुश चौधरी, श्याम अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ‘शिवाला’,मोहन अग्रवाल ने किया।
