वाराणसी । भाविप काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने परिषद के उच्च सेवा आदर्शों से प्रेरित होकर नर सेवा नारायण सेवा भाव से सारनाथ रेलवे स्टेशन के निकट स्थित वृद्धजन आवास (वृद्धा आश्रम) पर श्रावण प्रथम सोमवार को मां भारती के सपूत चन्द्र शेखर आजाद के जयन्ती दिवस के पूर्व संध्या पर सेवा कार्य में आश्रम को एक वाशिंग मशीन व सभी प्रभुजनों को वस्त्र के साथ अल्पाहार व फल वितरित किया गया। राजीव त्रिपाठी व डॉ दिव्या त्रिपाठी के संयोजन में मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित,राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् से किया ।

इस कार्यक्रम में प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख नन्दिनी सिंह, शाखाध्यक्ष राकेश मौर्य,प्रियंका मिश्रा, यशोदा बरनवाल, राजीव गुप्ता, सोनिका गुप्ता, आरव त्रिपाठी, अजय यादव, मिथिलेश सिंह, अनुज भार्गव, रवि प्रकाश बरनवाल, गणेश, रोशन यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *