
वाराणसी।भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने परिषद के उच्च सेवा आदर्शों से प्रेरित होकर नर सेवा नारायण सेवा भाव से सारनाथ रेलवे स्टेशन के निकट स्थित वृद्धजन आवास (वृद्धा आश्रम) पर श्रावण प्रथम सोमवार को मां भारती के सपूत चन्द्र शेखर आजाद जी के जयन्ती दिवस के पूर्व संध्या पर सेवा कार्य में आश्रम को एक वाशिंग मशीन व सभी प्रभुजनों को कुर्ता-पजामा एवम् साड़ी-ब्लाउज के साथ अल्पाहार व फल वितरित करने का कार्यक्रम राजीव त्रिपाठी व डॉक्टर दिव्या त्रिपाठी के संयोजन में मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् से किया।
इस कार्यक्रम में प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख नन्दिनी सिंह, शाखाध्यक्ष राकेश मौर्य, सचिव प्रियंका मिश्रा, उपाध्यक्ष यशोदा बरनवाल, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सोनिका गुप्ता, आरव त्रिपाठी (अवतरण दिवस), अजय यादव, मिथिलेश सिंह, अनुज भार्गव, रवि प्रकाश बरनवाल, गणेश, रोशन यादव, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, आश्रम संस्थापक, संचालक व सहायक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।
