भिवानी। 22 जुलाई स्थानीय अग्रवाल सभा भवन में आयोजित एक बैठक में जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी भिवानी द्वारा लगभग 7 साल से श्री अग्रवाल सभा भिवानी (रजि.) के चुनाव ना करवाने के कारण व नियुक्त प्रशासक/एडहोक कमेटी की मर्जी मुताबिक हर साल आयोजित होने वाले अग्रसेन जयंती कार्यक्रमों में समाज की घट रही दिलचस्पी के मध्य नजर अग्रवाल समाज में भारी आक्रोश फूट पड़ा।

बैठक संयोजक विष्णु केडिया ने बताया कि जब तक चुनाव नहीं हो जाता तथा विधिवत जयंती नहीं निकल जाती, यह अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने हरियाणा सरकार तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आक्रोश प्रकट करते हुए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित करवा कर हरियाणा सरकार से अपना दखल देकर जल्द से जल्द अग्रसेन जयंती के आने से पहले चुनाव करवाने की मांग की, ताकि निर्वाचित पदाधिकारीयों के संरक्षण में अग्रवाल समाज अपने योग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती निकाल पाए तथा एकता का संदेश देने का रास्ता प्रशस्त हो पाए।

गत दस दिन से अग्रवाल समाज व्यापारी नेता विष्णु केडिया के नेतृत्व में इस विषय पर संघर्षरत था।

दूसरी तरफ आज ही इस विषय के विरोध में जारी संघर्ष से जुड़े साथी नरेश गोयल तथा संजय सिंगला ने राज्य रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी के पास चंडीगढ़ जाकर गहरी आपत्ति जताई। आखिर 7 साल से निष्क्रिय चल रहे राज्य रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी, चंडीगढ़ ने जिला रजिस्ट्रार को चुनाव करवाने हेतु अनुमति जारी कर दी। मीटिंग के दौरान जब नरेश गोयल मोबाइल पर यह सूचना दी तो उपस्थित अग्रवाल समाज में खुशी के लहर दौड़ गई।जिसे अग्रवाल समाज संघर्ष की जीत बता रहा है।

सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करने व चुनाव की मांग करने के लिए इकट्ठा हुए अग्रवाल भाइयों ने प्रस्ताव पास कर अग्रवाल समाज संघर्ष समिति का गठन करते हुए मीटिंग के संयोजक विष्णु केडिया को समिति का प्रधान, नवीन कुमार गुप्ता प्रधान कपड़ा मार्केट भिवानी को सचिव तथा प्रसिद्ध सर्राफा व्यापारी सुनील सर्राफ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हनुमान प्रसाद पूर्व अध्यक्ष नई अनाज मंडी भिवानी, ओमप्रकाश सर्राफ (पूर्व अध्यक्ष श्री अग्रवाल सभा),विजय बंसल टैनी(10 साल तक पूर्व प्रधान)पवन केडिया (पूर्व पार्षद व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष), डॉक्टर आरबी गोयल (पूर्व सचिव श्री अग्रवाल सभा) तथा नरेश डालमिया (सदस्य एडहोक कमेटी )को संरक्षक नियुक्त किया गया। तथा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई।

भविष्य में अग्रवाल समाज संघर्ष समिति अपना संविधान बनाएगी तथा विचार विमर्श कर अग्रवाल समाज के हित में संघर्ष के लिए अन्य अग्रवाल साथियों को जोड़ने का कार्य करेगी।

इस मीटिंग में मुख्य तौर पर उपरोक्त पदाधिकारीयों के अलावा पवन सुगला पूर्व जयंती संयोजक, इंद्र केडिया, पूर्व सचिव राजकुमार दिनोदिया,अमित कुमार, मुकेश बंसल, पंकज कसेरा, राम अवतार एडवोकेट, नितिन बसिया,वरुण सिंगला सहित अन्य वक्ताओं में अपने संबोधन में सरकार के निष्क्रिय रवैये के प्रति आक्रोश प्रकट करते हुए जल्द से जल्द चुनाव करवाने की मांग की।

इस मीटिंग में उपरोक्त के अलावा संजय , मनीष, सुभाष गोयल,कमल गोयल,संदीप भूत,विजय बिंदल,राकेश गुप्ता, विजय कुम्हारीवाला, कमल गुप्ता,सुशील,सुरेंद्र, श्यामलाल, ललित, संजय, पंकज गोयल, सुनील, शंकर लाल, हेमंत, महेश, शंकर तथा नरेश सहित काफी संख्या में अग्रवाल गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *