
वाराणसी मंगलवार को काशी विद्यापीठ के प्रोफेसर महेंद्र मोहन वर्मा जी को नेपाल में ह्यूमन अवार्ड 2024 मिलने पर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के नेताओं ने उनके आवास पर जा कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महासचिव डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा, मंगेश सिंह सोनू व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनु वर्मा मनु मौजूद रहे ।
श्री कसेरा ने कहा कि कांग्रेस का एक सिपाही एवं विद्यापीठ के समाज संकाय के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर महेंद्र मोहन वर्मा को नेपाल में अवार्ड देकर सम्मान मिलने से भारत का गौरव बड़ा है हम कांग्रेस जन भी हर्षित और प्रसन्नचित है कांग्रेस का भी गौरव बढ़ा है।
