वाराणसी। वाराणसी स्थानीय न्यायपंचायत विरांव स्थित ग्राम हसनपुर मे कल्याण मत्स्य कृषक उत्पादक संघठन वाराणसी द्वारा आयोजित कार्यालय का उद्घाटन मत्स्य पालक प्रगतिशील किसान सुदामा सिंह की अध्यक्षता मे अतिथिओ द्वारा पौधारोपण और फीता काटकर किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि बीबीओ अभिनव विकास समिति के स्टेट कोऑर्डिनेटर एस आर गुप्ता, विशिष्ट अतिथि दिवाकर सिंह ने सभी मत्स्य पालको मत्स्य पालन व ब्यवसाय की तकनीकी जानकारी दी। सभी मत्स्य पालको को मत्स्य उत्पादक संगठन से जुड़कर लाभकारी ब्यवसाय करने पर जोर दिया। विशिष्ट वक्ता कृषि विशेषज्ञ-आनन्द प्रकाश सिंह ने बताया मत्स्य पालन एक लाभकारी ब्यवसाय है मछली शुभ होती है। सुपाच्य होती है हृदय को ठीक रखती है मष्तिष्क को तेज करती है व आंख की रोशनी ठीक रखती है। हड्डियो को मजबूत बनाती है यह कृषि ब्यवसाय से जुड़ा किसान की आय वृद्धि का एक जरिया है। वरिष्ठ मत्स्य पालक राम अचल सिंह ने विचर व्यक्त किया। एफ एफ पो ओ बनारस के अध्यक्ष रवि नंद मुख्य कार्यपालक अधिकारी पल्लवी सिंह , कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,लेखाकार एवं समिति के सचिव रिशु सिंह सभी अतिथियो का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि को समृति चिन्ह देकर रिशु ने प्रदान कर सम्मानित किया । कार्यक्रम मे मत्स्य पालन व ब्यवसाय से जुड़े किसान सम्मानित सदस्य थे। इस अवसर पर एक संक्षिप्त मत्स्य विकास गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमे वर्तमान में संचालित लाभकारी योजनाओं की चर्चा हुई। लोगों ने फलदार वृक्ष आम अमरूद का पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर रत्नेश सिंह, रमेश पटेल, मनीष सिंह, रवि सिंह,अजय सोनकर आदि थे। संयोजन रिशु सिंह, संचालन मत्स्य विशेषज्ञ मो.आफाक खान ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *