
अभिभुत और भावुक हुए कारगिल योद्धा
वाराणसी। कारगिल विजय दिवस पर बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानन्द राय व विनोद पांडेय भैयाजी के नेतृत्व मे पहडिया स्थित हलीम अली के घर पहुचे।अधिवक्ताओ ने हाथ मे राष्ट्रीय झण्डा लिए हलीम अली को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह (अशोक स्तम्भ) से उन्हे सम्मानित किया। द्वार पर हलीम अली जिंदाबाद ,भारत माता की जय के नारे लगाये।
हलीम अली को सम्मानित करने के बाद अधिवक्ताओ का जत्था अकथा के संजय नगर कालोनी निवासी अजय सिंह के घर पहुचा। उन्हे भी माला पहनाकर व (अशोक स्तम्भ) स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।अपने दरवाजे पर हुए सम्मान से दोनो कारगिल योद्धा अभिभुत दिखे। कारगिल युद्ध के संस्मरण सुनाते वक्त भावुक हो गये कहा कि सम्मान तो बहुत मिला मगर जिस जज्बे से अधिवक्ताओ ने सम्मानित किया ऐसा जज्बा बहुत कम दिखता है।
