
वाराणसी । भाविप काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने कारगिल विजय दिवस पर सिगरा स्थित शहीद उद्यान में अमर जवान पार्क में मां भारती व स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् के पश्चात् कारगिल युद्ध में बलिदान हुए बलिदानियों को स्मरण करते हुए नमन किया। दीप जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख नन्दिनी सिंह, राकेश मौर्य, प्रियंका मिश्रा, राजीव गुप्ता, कमल कुमार सिंह,यशोदा बरनवाल, राजीव त्रिपाठी, राम कपूर, अनुज भार्गव, प्रवीन, महाबीर प्रसाद, प्रदीप श्रीवास्तव, रवि प्रकाश बरनवाल, सतीश सिंह आदि थे।
