
वाराणसी। सर्किट हाउस सभागार वाराणसी में समाजवादी नेता विरोधी दल विधान परिषद उत्तर प्रदेश लाल बिहारी यादव एवं स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा को सचेतक विधान परिषद बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। जिले के सपा नेताओं के अलावा वाराणसी मंडल के शिक्षक नेता भी उपस्थित थे। उन्होंने भी लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा का माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया। लाल बिहारी यादव ने सपा नेताओं, शिक्षक नेताओं एवं उपस्थित वाराणसी के गणमान्य नागरिकों के साथ वाराणसी के क्षेत्रीय समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, जिला महासचिव आनंद मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनवारुल हक अंसारी, पूर्व प्रत्याशी कैन्ट पूजा यादव, भीष्म नारायण, डॉ० उमाशंकर यादव, संजय मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, जैन कुशवाहा, अरविंद सिंह, धनंजय यादव, अक्षय प्रधान, बाबूलाल यादव, जितेंद्र यादव, डॉ० आनंद तिवारी, शम्भूनाथ बाटुल, अनिल पटेल, श्रीमती शशी यादव, संजय यादव, शशिदा बेगम, दिलीप कश्यप, सचिन प्रजापति व कुलदीप कुमार आदि थे।
