वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्योग निदेशालय के अधीन स्थापित औद्योगिक आस्थान में भूखण्डों के आवंटन एवं अन्य सुविधाओं हेतु आनलाइन पोर्टल का शुभारम्भ कर दिया गया है। उक्त के सम्बन्ध में आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उoप्रo कानपुर द्वारा उद्योग निदेशालय के अधीन समस्त औद्योगिक आस्थान में सम्बन्धित भूखण्डों के आवंटन हस्तान्तरण एवं अन्य समस्त कार्य निदेशालय के आनलाइन पोर्टल iemsme.in के माध्यम से किया जायेगा तथा ऐसे सभी प्रकरण जिनमें कार्यवाही प्रचलित है और पूर्ण नहीं है, उन्हें भी इसी आनलाइन पोर्टल के माध्यम से कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने राजकीय औद्योगिक आस्थान, चांदपुर, महेशपुर एवं मिनी औद्योगिक आस्थान, पचरॉव, चिरईगांव के उद्यमियों एवं अन्य को बताया है कि औद्योगिक आस्थान में भूखण्डों के आवंटन हस्तान्तरण एवं अन्य समस्त कार्य आनलाइन पोर्टल iemsme.in के माध्यम से किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *