रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।लालगंज तहसील के अंतर्गत गोरखपुर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने घरेलू एलपीजी गैस की सुरक्षा को देखते हुए संपूर्ण भारत में बेसिक सेफ्टी चेकिंग अभियान शुरू किया है। जिसके अंतर्गत इंडियन गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन द्वारा ग्राहकों के घर जाकर एलपीजी गैस कनेक्शन के नि:शुल्क संपूर्ण जांच करके जिसमें डिलीवरी मैन द्वारा ग्राहकों के घर जाकर सिलेंडर चूल्हा कनेक्शन ,गैस पाइप और रेगुलेटर की जांच करके यदि गैस कनेक्शन पाइप 5 वर्ष पूर्ण हो गया हो या कोई असुरक्षित पाइप रबड़ लगा हो तो उसे डिलीवरी मैन द्वारा बदलवाना होगा। ताकि किसी अप्रिय होने वाली घटना को टाला जा सके।

एलपीजी गैस लीकेज की संभावना हो तो आप तत्काल 1906 मोबाइल नंबर पर फोन करें ।कंपनी के कार्यरत कर्मचारी तत्काल समस्या का समाधान करेंगे।

किसी अन्य प्रकार की शिकायत को आप ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

उक्त बातों की जानकारी इंडियन आयल कॉरपोरेशन के फील्ड अधिकारी प्रिन्स प्रभात दी।

पूजा इण्डेन सर्विस के मालिक व कर्मचारी द्वारा फुलेसरा, राजकुमार, रंजू के घर जाकर सेफ्टी के बारे में जानकारी दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *