
वाराणसी ।मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम के तत्वावधान मे वैमूरी श्री राम चंद्र मूर्ति कुसुमम्बा मेमोरियल ट्रस्ट ने पांडेहवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज एवं दुर्गा चरण गर्ल्स इंटर कॉलेज के निर्धन छात्र छात्राओं को ( 2024 – 2025 ) एक साल के लिए लगभग 35 छात्र छात्राओं को 90,000 हजार का चेक दुर्गा चरण कॉलेज के प्रधानाचार्या डॉक्टर पद्माजा शर्मा एवं बंगाली टोला कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश मणि पांडेय को ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री ने दिया। 
उक्त अवसर पर बी बी सुंदर शास्त्री ने कहा जो छात्र छात्राएँ टॉप करेगा, उनको अलग से पुरस्कृत किया जायगा। कार्यक्रम मे श्रीमती उमा , वी वी सीताराम, रश्मि गभवाला, संतोष, संदीप, भूपेंदर सिंह गिल उपस्थित रहे।
