वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शनिवार को पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के प्रमुख पड़ाव कंदवा, भीमचंडी और रामेश्वर मंदिर तथा वहां के धर्मशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धर्मशालाओ के फर्श, शौचालय, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था, तालाब की साफ-सफाई, सड़क मार्ग, जल निकासी आदि व्यवस्थाओ को तत्काल ठीक करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि रोड साइड में इंटरलॉकिंग को व्यवस्थित किया जाए तथा रोड के किनारे में पड़े हुए सभी मलबे को हटाया जाए। उन्होंने सड़क पर किसी भी दशा में अतिक्रमण न होने देने की भी हिदायत दी। उन्होंने धर्मशालाओं के खाली पड़े स्थान पर पौधारोपण कराए जाने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा की तालाब के चारों ओर जितने भी कुएं हैं, उन पर डबल जाल लगवा कर सुरक्षित किया जाय। उन्होंने भीमचंडी में निरीक्षण के दौरान धर्मशाला परिसर, शौचालय का साफ सफाई, बिजली व्यवस्था, पेयजल, जलनिकासी हेतु नाला की व्यवस्था करने को निर्देशित किया। ग्राम प्रधान को सफाई कर्मी से धर्मशाला एवं उसके आसपास समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। गंधर्व सागर तीर्थ तालाब का निरीक्षण के दौरान चारों तरफ लगे जाली व गेट ठीक कराने का निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि पंचकोशी मार्ग में जहां-जहां पानी लग रहा है, वहा जलनिकासी का व्यवस्था करें, ताकि मार्ग पर पानी न रुके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने कर्दमेश्वर महादेव मंदिर, मां भीमचंडी देवी और रामेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *