वाराणसी ।रविवार को डोमरी, रामनगर, वाराणसी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में मेगा कैम्पस प्लेसमेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल , विधायक, मुगलसराय, दयाशंकर मिश्र,अध्यक्ष रामनगर इण्डस्ट्रियल एसोसिएशन, महाविद्यालय की निदेशक प्रो० कल्पलता पाण्डेय तथा बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी के निदेशक मुकुल पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा माँ सरस्वती के मूर्ति पर पुष्पांजली अर्पित कर किया।

मंचासीन मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

महाविद्यालय की छात्राओं ने कुलगीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की निदेशक प्रो० कल्पलता पाण्डेय ने मंचासीन अतिथियों का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

कैम्पस प्लेसमेंट की संयोजक डॉ० सुनीति गुप्ता ने आये हुए अभ्यर्थियों को कम्पनियों तथा बैंको के बारे में परिचित कराया। मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल ने मेगा कैम्पस प्लेसमेंट का विधिवत् शुभारम्भ किया। दयाशंकर मिश्र अध्यक्ष, रामनगर इण्डस्ट्रियल एसोसिएशन ने आये हुए अभ्यर्थियों को इण्डस्ट्रियल स्टेट रामनगर में इंटर्नशिप हेतु प्रोत्साहित किया।

इस मेगा कैम्पस प्लेसमेंट में सम्मिलित होने वाली कम्पनियों एवं बैंक तथा होटल इस प्रकार हैं-चेतमणि आर्नामेण्ट, पिनेक्कल इन, महिन्द्रा फाइनेन्स, ब्रासिंग इण्डस्ट्रीस, इमार्टिस लर्निंग, एचडीएफसी बैंक, उत्कर्ष फाइनेंस, हाईटेक सर्विसेज, एक्सिस बैंक, एम०टी० हैपेन एण्ड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, आईसीआईसीआई बैंक, उजाला हॉस्पिटल, रामाडा होटल इत्यादि। बेरोजगार लगभग 500 युवक एवं युवतियों ने मेगा प्लेसमेंट में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, प्रहलादघाट की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय तथा डोमरी शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी, ग्राम प्रधान सेमरा श्री गुलाब सोनकर, सुश्री मोनालिसा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *