वाराणसी। सपा अजगरा विधानसभा के जोन, सेक्टर, बूथ प्रभारी और विधानसभा के नेताओं ने अपने नवनिर्वाचित सांसद वीरेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुके देकर एवं माल व साफा पहनाकर अपने सांसद का स्वागत किया गया।

पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आप लोगों के मेहनत व परिश्रम की वजह से मैं सांसद हुआ हूँ। मुझे हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पंचायत में आपकी आवाज को बुलंद करने का अवसर प्राप्त हुआ है। पिछले दिनों बजट सत्र के दौरान मैंने चंदौली से जुड़ी अनेक समस्याओं को सदन में रखने का काम किया और आगे भी जनहित के सवाल पर संघर्ष करता रहूंगा। जिस तरह से पिछले 10 वर्षों से चंदौली के साथ सौतेला व्यहवार हुआ है अब नही होगा। चंदौली लोकसभा मेरा परिवार है इसके विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ूंगा। अजगरा विधानसभा में आप लोगो ने मुझे भाजपा से अघिक मत दिलाकर विजयी बनाया है इसके लिए मैं आप सभी जोन, सेक्टर, बुथ प्रभारियों एवं समाजवादी साथियों का दिल से शुक्रगुजार हूं। मैं सांसद नही बल्कि आपका सेवक हूँ। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में आप सभी लोग अनुशासन के साथ अपनी मेहनत व परिश्रम की बदौलत पार्टी को जीत दिलाई है यह सिलसिला रुकना नही चाहिए। अनुशासन व परिश्रम के साथ किया गया हर कार्य सफलता दिलाता है। आपलोग धन्यवाद के पात्र हैं। अध्यक्षता ताराशंकर यादव एवं संचालन विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, जिला महासचिव आनंद मौर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश यादव, सुनील सोनकर, प्राचार्य माया शंकर यादव, राधेमोहन चौहान प्रधान, शशि यादव, बेचन मौर्य, नंदलाल कनौजिया, डॉ० जितेंद्र यादव, राहुल यादव, शंभू यादव, नरेंद्र नथुनी, अनिल वर्मा, सुरेंद्र प्रधान, सत्येंद्र यादव, रमापति राजभर, रामधनी चौहान, पप्पू खान, अवधेश सिंह, दिवाकर राजभर, आनंद चौरसिया, सुनील यादव, संतलाल कनौजिया, महेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर राजभर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *