वाराणसी।‌ प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट लमही‌ की ओर से प्रेमचंद स्मारक स्थल लमही में आयोजित सुनों मैं प्रेमचंद कहानी पाठ में प्रेमचंद की किसानों की आर्थिक समस्या पर आधारित कहानी मुक्तिधन का पाठ साहित्यकार डाॅ. कविंद्र नारायण श्रीवास्तव ने किया।‌ संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, डाॅ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, कंचन सिंह परिहार, फा. आनन्द व निदेशक राजीव गोंड ने किया। हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि प्रेमचंद की कहानी मुक्तिधन कथावस्तु भारतीय किसानों की आर्थिक दुर्दशा तथा महाजनी सभ्यता के शोषण के परिवेश पर आधारित है। भारत वर्ष के अनेक व्यवसायों में अत्यन्त लाभदायक लेन-देन के व्यवसाय की आधारशीला पर कथानक का घटनाक्रम चलता है। इस लेन-देन के जीवंत रूप से कहानी के आरम्भ में ही परिचित होते हैं। कारगिल योद्धा अजय सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज विश्वकर्मा , प्रांजल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, शत्रुघ्न मिश्रा, मनोहर प्रसाद, राहुल विश्वकर्मा, आयुष सिंह, कहकशा नाज, आदि ने कहानी सुनी। संचालन आयुषी दूबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *