उपज का मना स्थापना दिवस

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट (उपज) वाराणसी इकाई द्वारा संस्था के स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विवि के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने कहां कि पत्रकार जब सारा समाज सो रहा होता है तब पत्रकार की कलम सूर्य के उजाला होने के पहले रात के अंधेरे में क्या हुआ उसे समाज के सामने लाने का कार्य करता है । पत्रकार साधारण लोग नहीं होते हैं, भले ही वह संख्या में कम हो। कुलपति ने कहा कि पत्रकार सच्चाई का रास्ता पकड़ कर समाज में होने वाले कुरीतियां को उजागर कर सच्चाई का रास्ता दिखाता है। ऐसे में जब आप सही कर रहे होते हैं तो आपका विरोध भी होगा, उन परिस्थितियों में आपको अपने ऊपर भरोसा रखना चाहिए, क्योंकि जो सच्चाई का रास्ता चुनता है उसको विरोध का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने संस्था को इस ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए प्रदेश महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण सहित अन्य पदाधिकारी को बधाई दिया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के निदेशक प्रो नागेंद्र सिंह ने पत्रकारों के सामने आ रही परेशानियों से लोगों को रूबरू कराया और पत्रकारिता की विधा को बताया। मौके पर कारगिल युद्ध में भाग लिए हुए दो कारगिल योद्धाओं अजय सिंह,अलीम अली खान सहित सत्येंद्र बहादुर सिंह (सचिव,यू पी एस ए फुटबॉल), रामनरेश नरेश, सुनीता उपाध्याय प्रदेश महिला अध्यक्ष, सुमन सिंह प्रधानाचार्य राघव राम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद बागी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, प्रदेश महिला बिंग की अध्यक्ष सुनीता उपाध्याय, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रामदयाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय,जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, जिला मंत्री मोनेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव,कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार, महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, जिला मंत्री सुमित कुमार, धर्मेंद्र पांडेय, रोहित सेठ, साक्षी सेठ, सुशीला, राजेश मौर्य आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *