वाराणसी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा विधान सभा मे पूर्व अध्यक्ष रहे माता प्रसाद पाडेंय को उ प्र विधान सभा का नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है । सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ) ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को फोन कर उन्हे बधाई दिया । नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने जल्द काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का इच्छा व्यक्त की है।
