
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा के डिप्टी चीफ वार्डेन अवनीश अग्रवाल के आवास पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नरेन्द्र शर्मा का जोरदार स्वागत हुआ। जिसमे नागरिक सुरक्षा भेलुपुर प्रखंड के वार्डेन और स्वयंसेवक शामिल थे। सदस्यों ने गीत से श्री शर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर आईसीओ दिलीप पाण्डेय, सुरैया वानो, नंदिता चैटर्जी, ज्योति, अजय प्रकाश, मूर्तूजा आलम, देवाश्री दत्ता, प्रदीप दत्ता सहित अन्य वार्डेन और स्वयंसेवक शामिल थे।
