रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

 

आजमगढ़। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक पंडित माता प्रसाद पांडे को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज में हर्ष एवं खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी गई ।

ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने रविवार को बताया कि पंडित माता प्रसाद पाण्डेय को नेता प्रति पक्ष बनाए जाने पर ब्राह्मणों में खुशी है क्यों कि वह हमेशा ब्राह्मणों के हित के लिए कार्य करते थे और 2006 में जब कुंवर सिंह उद्यान आजमगढ़ में ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद द्वारा एक विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ था तो मुख्य अतिथि के रूप में माता प्रसाद पाण्डेय उसमें सम्मिलित हुए थे ।

ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद की तरफ से उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी , डा दुर्गा प्रसाद दिवेदी, तारकेश्वर मिश्रा, इं कैलाश नाथ चतुर्वेदी ,विश्वदेव उपाध्याय,सतीश कुमार मिश्रा ,आनंद उपाध्याय, रामाश्रय उपाध्याय ,रामकवल चतुर्वेदी , उपेंद्र दत्त शुक्ला,दिनेश तिवारी, आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *