वाराणसी। अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सावन के दूसरे सोमवार को चौक स्थित श्री राधा रमण मंदिर के पास दर्शनार्थियों की सेवा के लिए निःशुल्क फलाहार वितरण किया गया। शिवभक्तों ने गौरीशंकर के दर्शन के पश्चात लगाए गए सेवा शिविर में आकर फलाहार ग्रहण किया। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल के अनुसार फलाहार में प्रसाद स्वरुप हजारों श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट शुद्ध उबले आलू के साथ अनारदाना खिलाकर ठंडा जल पिलाया गया। शिविर पधारे समस्त शिवभक्तों ने सुबह से दोपहर तक फलाहार एवं शुद्ध जल ग्रहण किया।

ट्रस्ट संरक्षक एवं श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल नें समस्त काशीवासियों के लिए बाबा विश्वनाथ से मंगलकामना की प्रार्थना के साथ काशी में पधारे बाबा भक्तों को फलाहार स्वरुप प्रसाद वितरण किया। अध्यक्षता प्रद्युम्न अग्रवाल, स्वागत सलिल अग्रवाल, संचालन आमोद अग्रवाल एवं संयोजन नारायन अग्रवाल, सीए विनय अग्रवाल ,अमिता अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल,अजय कृष्ण अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल,प्रसून अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, सुंदर जालान, सुनील अग्रवाल (आरा) ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *