
वाराणसी । मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रतिनिधि मण्डल वाराणसी तहसील के नायब तहसीलदार बिपिन कुमार से गोंड जाति प्रमाण पत्र के निर्गत के सम्बन्ध में मिला । नायब तहसीलदार जी को जनजाति समाज के लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर सभी का परिचय हुआ।
जनजाति समाज के बबलू जी के अध्यक्षता में नायब तहसीलदार बिपिन कुमार और मुस्ताक जी से सार्थक वार्तालाप हुआ। वार्तालाप में बबलू जी ने कहा कि गोंड जाति के प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में लेखपालों द्वारा मनमाना तरीके से गलत रिपोर्ट लगाया जा रहा है । लेखपालों की सूची नायब तहसीलदार जी को दिया गया है । नायब तहसीलदार और मुस्ताक जी ने गोंड जाति के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आश्वासन दिया है कि जल्द ही दो से तीन दिनों के अंदर अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी होगा ।
मुख्य रूप से प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप गोंड ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड, जिलाध्यक्ष मनीष गोंड “कालरा” ,जिला महामंत्री अरुण कुमार गोंड, जिला उपाध्यक्ष अवधेश गोंड, राजकुमार ,चंद्रमा गोंड, कीर्ति गोंड, अजय गोंड, आत्माराम गोंड आदि शामिल रहे
