
वाराणसी। कैंटोनमेंट स्थित तारांकित होटल बनारस कोठी को ध्वस्त किए जाने को लेकर अब सपाई भी लडाई लडने को तैयार है। ध्वस्त होटल को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर निंदा व्यक्त किया था। जिससे अब सपाई भी सक्रिय हो गए। आज कैंटोनमेंट स्थित बनारस कोठी होटल पर सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” समेत कई सपा पदाधिकारीगण पहुंचकर होटल के मुख्य डायरेक्टर से मुलाकात कर सभी पहलुओं पर गहनता पूर्वक विचार कर ध्वस्त होटल का निरीक्षण किया । इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड”, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा), पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, दिलशाद अहमद “डिल्लू”, आकाश विश्वकर्मा, जौहर प्रिंस,आदि थे ।
