रिपोर्ट अशरफ आदिल
कन्नौज। तिर्वा के निकट आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सायं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदी गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक व बहूं डा कृष्णिका की मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
कार के सभी आठों एयर बैग खुलने से उसमें सवार दंपती बच गए।
कोतवाली पुलिस ने कार में फंसे दंपती को बाहर निकाला कर मेडिकल कालेज ले गयी।
प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ पीजीआई भेज दिया गया।
