रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

 

आज़मगढ़। मण्डल के डीआईजी स्टाम्प विजय कुमार तिवारी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर बुधवार को सेवानिवृत्त हो गये हैं। श्री तिवारी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयुक्त सभागार में अपर आयुक्त-प्रशासन केके अवस्थी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन कर भावपूर्ण विदाई दी गयी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर आयुक्त श्री अवस्थी ने सेवानिवृत्त डीआईजी स्टाम्प के सेवाकाल में उनकी उपलब्धियों के साथ ही उनके सरल स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त डीआईजी स्टाम्प श्री तिवारी ने विदाई कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के दौरान भविष्य के लिए बनाई अपनी योजना उसकी रूपरेखा और तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त पीआरओ रियाज आलम ने किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी को अपर आयुक्त द्वारा पुष्पगुच्छ, शाल, अध्यात्मिक पुस्तकें, मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को नवागत डीआईजी स्टाम्प मनोज कुमार शुक्ला, सहायक महानिरीक्षक, निबन्धन मऊ राकेश कुमार सिंह, अपर निदेशक अभियोजन बीपी पाण्डेय, मण्डलीय अर्थ एवं संख्या हेमन्त कुमार, शासकीय अधिवक्ता ओपी पाण्डेय, सहायक शासकीय अधिवक्ता विनोद त्रिपाठी, रामप्रकाश त्रिपाठी, मन्त्री सेन्ट्रल बार एसोसियेशन शेषमणित तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *