
वाराणसी। अर्दली बाजार में इंडियन ओवरसीज बैंक के रिजर्व पुलिस लाइन शाखा के लोकप्रिय कैशियर श्रीकांत सिंह के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य अतिथि बैंक के चीफ मैनेजर दिलीप खटुआ ने श्री सिंह को अंगवस्त्र,बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
अतिथियों का स्वागत शाखा प्रबंधक वंदिश चंद्र झा ने किया। उन्होंने श्री सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्री सिंह अपने कार्य और दायित्वों के प्रति सदैव सचेत रहते थे। स्टाफ के साथ बैंक के ग्राहकों में भी काफी लोकप्रिय रहे। कैशियर श्रीकांत सिंह ने 39 साल के अपने कार्यकाल के पुराने संस्मरणों और अनुभव को साझा किया। चीफ मैनेजर दिलीप खटुआ ने श्रीकांत के कार्यों की सराहना की। संचालन सहायक महासचिव प्रहलाद कुमार वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन विनय मौर्या ने किया। इस अवसर पर चंदन कुमार,अजित शुक्ला, उर्मिला, सुष्मिता और लालू प्रसाद कन्नौजिया समेत काफी संख्या में बैंक के ग्राहकों थे।
