
वाराणसी। सेवानिवृत्ति होमगार्ड प्लाटून कमांडर छेदीलाल को शिवपुर थाने के पुलिसकर्मियों ने अंगवस्त्रम और भागवत गीता पुस्तक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर प्लाटून कमांडर छेदीलाल अत्यंत भावुक दिखे। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने छेदीलाल के कार्य के प्रति लगन, निष्ठा और ईमानदारी की जमकर प्रशंसा किया। थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।












Leave a Reply