
वाराणसी। उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 144 वीं जयंती के उपलक्ष्य में मीरापुर बसही में मंचदूतम और अपने लोग अपना मंच के संयुक्त तत्वावधान उमेश चंद मौर्य के नेतृत्व में मुंशी प्रेमचंद की अमर कृतियों सद्गति,ठाकुर का कुआं,सवा सेर गेहूं,प्रेम का उदय की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई। काफी संख्या में मौजूद दर्शकों ने सभी कलाकारों का अपनी तालियों की गूंज से उत्साहवर्धन किया। वही दूसरी और मंचदूतम की बाल कलाकार नव्या ने अपने 8 सहयोगी दल द्वारा योग नृत्य की स्तब्ध कर देने वाली शानदार प्रस्तुति दी।
अजय रोशन के निर्देशन में मंच पर नाटक में विभिन्न भूमिकाओं में अजय रोशन, गोपालचंद, शिवम,शेषनाथ, प्रशांत, अभिषेक, अंकित मंच पर योग नृत्य में नव्या, अंशिका, संगीता, विद्या, श्रेया, मानसी,पायल मंच परे शशांक और ज्योति रहे। संचालन कर रहे सच्चिदानंद ब्रह्मचारी ने वहाँ उपस्थित समाजसेवी जगन्नाथ कुशवाहा,सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक कुमार, एडवोकेट शशांक श्रीवास्तव, एडवोकेट अभय पटेल, एडवोकेट अनूप, राजकुमार पटेल,बाबू लाल पटेल,सुरेश चंद मौर्य,माया देवी, कंचन लता मौर्य आदि थे। अतिथियों का स्वागत उमेश चंद मौर्य ने किया।
