वाराणसी। पाशपाणि विनायक सेवादल सावन के दूसरे शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ व माता अन्नपूर्णा की कार सेवा व जलाभिषेक करेगा। यह जानकारी शिवसेना राज्य उप प्रमुख अजय चौबे ने पाशपाणि मंदिर (कैंटोमेन्ट) में पत्रकारवार्ता दी। श्री चौबे ने कहा कि यह परंपरा पिछले लगभग 25 वर्षों से किया जा रहा है। इस बार भी कारसेवा में उत्तर प्रदेश शिवसेना प्रमुख अभय द्विवेदी व कई जिलों के पदाधिकारी और पाशपाणि सेवा दल, साधु संत, महिलाएं व सन्यासी भी जलाभिषेक में शामिल होंगे। विभिन्न क्षेत्रों से जूलूस का जत्था लक्सा रामलीला मैदान पर पहुंचकर सुबह 11 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को प्रस्थान करेंगा। इस अवसर पर रमेश वधावन, सत्यम जायसवाल,धनंजय तिवारी, पवन सिंह चुन्नू, सौरभ जायसवाल, नन्हे चौबे, जित्तू श्रीवास्तव और भवानी सेना की महिलाएं भी शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *