
वाराणसी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से महाबोधि इंटर कॉलेज (सारनाथ ) में कैरियर काउंसलिंग आयोजित हुआ। जिसमें कक्षा 12 के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। काउंसलर डॉ संतोष कुमार गौतम ने बच्चों को एकाग्रचित होकर 12वीं बोर्ड की तैयारी करने, भविष्य में रुचि के अनुसार कैरियर चुनने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर महाबोधि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर सिंह, उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव व अन्य शिक्षक उपस्थित रहें। सेवायोजन कार्यालय के अनुराग मिश्रा ने विभागीय पोर्टल रोजगार संगम के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी।
