वाराणसी। सुद्दीपुर में चोरों ने बन्द मकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

शिवपुर थाना में तहरीर देते हुए अवनीश कुमार ने बताया कि वह परिवार समेत आवश्यक कार्य से लखनऊ गए थे,बुधवार की रात चोरों ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखा 15000 रुपया नगद, एक सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी का पायल व कुछ कागजात चुरा ले गए। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने फोन पर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *