
वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय के अभ्युदय एवं उत्थान के लिए अपने विचार से अवगत कराया।
कुलपति प्रो शर्मा ने बताया कि आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर विश्वविद्यालय के वास्तविक स्थिति एवं विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुये उनके इच्छा के अनुरूप विश्वविद्यालय में आने का आमंत्रण भी दिया, जिसको उन्होंने स्वीकार करते हुए देववाणी संस्कृत के अभ्युदय एवं संवर्धन के लिए समर्पित भाव से सहयोग करने तथा इसके सम्बन्ध में सम्पूर्ण मसौदा तैयार कर कुलपति के साथ सभी सन्दर्भित बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करना अपेक्षित है ।
कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने विश्वविद्यालय के अभ्युत्थान में जिस भी समस्या का समाधान प्रदेश सरकार के स्तर पर होना है उसके सकारात्मक व रचनात्मक समाधान हेतु विस्तृत विवरण के साथ लखनऊ बुलाया हैं।
कुलपति प्रो शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री जी को शीघ्र ही इसी माह विश्वविद्यालय में आने का आमंत्रण दिया जाएगा।
उस दौरान वाराणसी के मेयर अशोक कुमार तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।











Leave a Reply