
वाराणसी। शिव सैनिक और पाशपाणि विनायक सेवादल शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ व माता अन्नपूर्णा की कार सेवा व जलाभिषेक और दर्शन पूजन किया । शिवसेना राज्य उप प्रमुख अजय चौबे के नेतृत्व में कारसेवा में उत्तर प्रदेश शिवसेना प्रमुख अभय द्विवेदी व कई जिलों के पदाधिकारी और पाशपाणि सेवा दल, साधु संत, महिलाएं व सन्यासी भी जलाभिषेक में शामिल हुए। विभिन्न क्षेत्रों से जूलूस का जत्था लक्सा रामलीला मैदान पर पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को प्रस्थान किया। इस अवसर पर धनंजय तिवारी,रमेश वधावन, सत्यम जायसवाल,धनंजय तिवारी, पवन सिंह चुन्नू, सौरभ जायसवाल, नन्हे चौबे, जित्तू श्रीवास्तव और भवानी सेना की महिलाएं शामिल थीं।
