वाराणसी/नई दिल्ली।।गो संसद के दौरान जगद्गुरु शङ्कराचार्य जी महाराज की पूर्णाभिषिक्त शिष्या साध्वी पूर्णाम्बा दीदी को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से गौ सांसद् मनोनीत किया गया है।इस अवसर पर साध्वी पूर्णाम्बा दीदी ने गौरक्षा की शपथ लेते हुए गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने हेतु व गोकशी बंद कराने हेतु अपना श्रेष्ठ योगदान प्रदान करने का संकल्प लिया।

ज्ञातव्य हो कि साध्वी पूर्णाम्बा दीदी ने धर्मस्थापना हीअपने जीवन का लक्ष्य बना चुकी हैं।।गंगा जी को राष्ट्रीय नदी घोषित कराने हेतु चलाए गए राष्ट्रव्यापी आंदोलन में साध्वी पूर्णाम्बा दीदी ने कठिन तपस्या की थीं।इस दौरान अन्न,जल त्यागने के कारण उनके प्राण पर संकट उत्पन्न होने पर प्रशासन ने बलपूर्वक उनके प्राणों के रक्षा हेतु उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।

साध्वी पूर्णाम्बा दीदी के गौ सांसद बनने से हर्षित देश के कोने कोने से गौभक्तों व सनातनधर्मियों ने दीदी जी को अपनी बधाई व मंगलकामना सम्प्रेषित की है।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय के माध्यम से प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *