
सलाहकार समिति गठन पर चर्चा
वाराणसी। श्री विश्वकर्मा सभा की बैठक श्री विश्वकर्मा पंचायती बाग में रविवार को अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समाज के उत्थान के लिए आवश्यक विचार विमर्श हुआ। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्टजनों ने सलाहकार समिति गठन पर चर्चा की। संचालन करते हुए मंत्री अनिल शर्मा ने पूर्व में हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय का वाचन किया। बैठक में कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, नित्यानंद विश्वकर्मा, रामबाबू विश्वकर्मा,डा.डीआर विश्वकर्मा,वीके शर्मा, राजेश्वराचार्य, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा,रघुवरदास विश्वकर्मा, हीरालाल विश्वकर्मा,शशिधर पंचगौड,डा.पीके शर्मा,विशाल विश्वकर्मा, सदानंद शर्मा,केके विश्वकर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा आदि थे
