
वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र लमही की ओर से प्रेमचंद स्मारक स्थल लमही में सुनों मैं प्रेमचंद कहानी पाठ में प्रेमचंद की बाल शिक्षा पर आधारित कहानी बालक का पाठ साहित्यकार प्रो. सदानन्द शाही ने किया। उनका संरक्षक डा. राम सुधार सिंह,प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, प्रकाश उदय व निदेशक राजीव गोंड ने किया। प्रो. शाही ने कहा कि प्रेमचंद की कहानी में बच्चे को भगवान का उपहार समझकर स्वीकार कर लिया। गंगू की भावना और उदारता देखकर कथावाचक भावुक हो गए और उन्होंने बच्चे को आशीर्वाद दिया। हम यहाँ गंगू के साहस और ईमानदारी से प्रभावित हैं। नैतिक शिक्षा: बच्चे ने उत्तर दिया “कहानी सुनने से हमें नैतिक शिक्षा यह मिलती है कि व्यक्ति को अपने दोस्तों के प्रति दयालु होना चाहिए। राहुल यादव को राजकीय क्वीन्स कालेज के स्कूल फीस के लिए चेक से प्रदान किया गया। इस अवसर नरेंद्र नाथ मिश्र, प्रकाश उदय, संजय श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद, राहुल विश्वकर्मा, राजेश सिंह, ज्योति, मनोज विश्वकर्मा, आयुषी दूबे, डा. मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि थे।
