
वाराणसी ।विश्व वैदिक सनातन न्यास ने सावन मास के तीसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर निकट बुलानाला स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संतोष सिंह के नेतृत्व में शिव भक्त और कांवरियों का चाय बिस्किट फलहार वितरण किया गया।
सेवा शिविर के संयोजक पंकज अग्रवाल ने बताया कि न्यास विगत वर्षों से शिव भक्तों की सेवा करता चला रहा है ।
सेवा शिविर के माध्यम से सेवा कार्य शिविर में प्रमुख रूप से राजेश अग्रवाल, राजकिशोर अग्रवाल, कैलाश शर्मा, रोहित शर्मा, इत्यादि लोग सेवा कार्य में सम्मिलित रहे।
