
सपा कार्यालय में मनाई गई जनेश्वर मिश्र की जयंती
वाराणसी। जिला सपा कार्यालय अर्दली बाजार में सपा के संस्थापक सदस्य और समाजवाद के प्रेरणा स्रोत जनेश्वर मिश्र की 92वीं जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में समाजवादी आंदोलन में इनके योगदान की चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे। उन्होंने तमाम युवाओं को समाजवादी संघर्ष व विचार से जोड़ा तथा राजनीतिक सक्रियता प्रदान की थी। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सात बार केंद्रीय मंत्री रहे फिर भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और ना ही बंगला उन्होंने गरीबों और शोषित लोगों के लिए हमेशा संघर्ष किया यही कारण है कि उन्हें छोटे लोहिया के नाम से जाना जाता है।
प्रदेश महासचिव युवजन सभा किशन दीक्षित ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के अंदर अन्याय, अत्याचार, शोषण, छुआछूत, भेदभाव व पूंजीवाद के खिलाफ संघर्ष कूट कूट कर भरा था। पूर्व प्रदेश सचिव डॉ उमाशंकर सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी आंदोलन के एक योद्धा व विचारक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव आनंद मौर्या ने किया। इस अवसर पर जिला महासचिव आनंद मौर्य, किशन दीक्षित, विष्णु शर्मा, प्रदीप जायसवाल, डा उमाशंकर यादव, संजय मिश्रा, भीष्मनारायन यादव, कमलेश पटेल, श्रीमती पुत्तुल यादव, अखिलेश यादव, हीरू यादव, रामकुमार यादव, मनोज यादव, नंदलाल कन्नौजिया, मोतीलाल, करिमुल्ला अंसारी, संजय पहलवान, सुदामा यादव, सचिन प्रजापति, आर पी यादव, रामकिंकर पटेल, दिनेश सिंह,विजय टाटा ,कुलदीप कुमार, जवाहर लाल व विनोद शुक्ला आदि थे।
