वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार (10 अगस्त) को सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। विशिष्ट अतिथि स्टाफ आफिसर (नगर) अंकुर चड्ढा होंगे। संयोजन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा करेंगे। तिरंगा यात्रा विकास भवन से आरंभ होकर कचहरी, अर्दली बाजार,होकर महावीर मंदिर पहुंच कर सम्पन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *